
Network Today
बिहार में आज कांग्रेस साथ महागठबंधन का हिस्सा रहे विभिन्न दलों से कुल 31 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया। बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है. महागठबंधन में ज्यादा सीटें होने के चलते लालू यादव की पार्टी RJD का दबदबा देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि पार्टी के कोटे से 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं. वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी JDU को 11 मंत्रिपद मिले हैं.
महागठबंधन की सरकार में आरजेडी से 16, जेडीयू से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय ने शपथ ली. जेडीयू से एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया, नीतीश को 12 मंत्री मिले.
जेडीयू से 11 मंत्री
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- अशोक चौधरी
- विजय चौधरी
- लेसी सिंह
- शीला मंडल
- श्रवण कुमार
- सुनील कुमार
- मदन सहनी
- संजय कुमार झा
- मो. जमा खान
- जयंत राज
आरजेडी से 16 मंत्री
- तेज प्रताप यादव
- आलोक मेहता
- सुरेंद्र यादव
- डॉ. रामानंद यादव
- समीर महासेठ
- चंद्रशेखर यादव
- इसराइल मंसूरी
- कुमार सर्वजीत
- अनीता देवी
- ललित यादव
- सुधाकर सिंह
- जितेंद्र राय
- कार्तिकसिंह
- शाहनवाज आलम
- सुरेंद्र कुमार
- शमीम अहमद
कांग्रेस से दो मंत्री बने
- मुरारी लाल गौतम
- आफाक आलम
मांझी से 1 मंत्री
- संतोष सुमन
निर्दलीय से 1 मंत्री
- सुमित सिंह