बांदा जेल से सुबह-सुबह पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर रवाना, लखनऊ पेशी के लिए ले जा रही

बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस सुबह 7.35 पर रवाना हुई है। एंबुलेंस में माफिया डॉन को लेकर जेल से केवल एक वज्र वाहन साथ में निकला है। मंडल कारागार से मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर तिंदवारी बहुवा फतेहपुर के रास्ते लखनऊ को टीम मिली है। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने मुख्तार को लखनऊ पेशी में ले जाने की पुष्टि की है।

मंडल कारागार में आधी रात 12 बजे अचानक हलचल बढ़ गयी। डीएम-एसपी और सीएमओ समेत पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी जेल पहुंच गए। यहां जेल में माफिया मुख्तार अंसारी बंद है और उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर रात 11:30 बजे के करीब एक पोस्ट किया गया कि उनके पिता को लखनऊ ले जाने की तैयारी है। तड़के 3:45 बजे एक एम्बुलेंस जेल पहुंची, इससे माना गया कि मुख्तार को कहीं ले जाया जा रहा है। मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी  ने बताया कि उनके पिता के  दाढ़ में व रीढ़ की हड्डी में दर्द था। शाम को मेडिकल टीम ने उनका डाक्टरी परीक्षण किया था। उनको  सूचना मिली है कि उनके पिता मुख्तार अंसारी को लखनऊ ले जाया जा है।  अगर उन्हें लखनऊ भेजा जाना है तो इसके बारे में उन्हें बताया जाना चाहिए। जबकि अभी तक न तो मुख्तार को इसकी जानकारी दी गई है और न ही उनके घर के लोगों को।

ये अधिकारी पहुंचे जेल : डीएम-एसपी के अलावा सीएमओ, एएसपी और एडीएम जेल पहुंचे। रात तीन बजे ये सभी जेल से लौट गए। मीडिया से जुड़े लोगों ने उनसे जानकारी करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।

मुख्तार की तबीयत तो नहीं बिगड़ी

मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने पिता की दाढ़ में व रीढ़ की हड्डी में दर्द की बात बताई है। माना जा रहा है कि मुख्तार को ज्यादा दिक्कत हुई होगी इसलिए सीएमओ भी जेल पहुंचे और एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी है। लेकिन मुख्तार के इलाज के लिए मेडिकल कालेज की ओर से एक पैनल बना हुआ है। इस पैनल से एक भी डॉक्टर के जेल न पहुंचने से यह भी माना जा रहा है कि मुख्तार को कहीं ले जाने की तैयारी है। एक बात यह भी है कि बिना अदालत के आदेश के मुख्तार को कैसे ले जाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button