प्ले कार्ड के जरिये सरकार की उपलब्धियों को स्लोगन द्वारा भाजपा कानपुर महानगर उत्तर की चारों विधानसभाओं के 20 प्रमुख चौराहों पर किया गया प्रदर्शित

कानपुर नगर।भारतीय जनता पार्टी ने दिन शनिवार को प्ले कार्ड के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को स्लोगन द्वारा भाजपा कानपुर महानगर उत्तर की चारों विधानसभाओं के 20 प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शित किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा आज पूरे प्रदेश में सांय 4:00 से 6:00 के मध्य प्रमुख चौराहों पर प्लेकार्ड द्वारा सरकार की उपलब्धियां को प्रदर्शित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था इसी क्रम में जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में परेड चौराहे पर, प्रदेश की मंत्री नीलिमा कटियार मोतीझील चौराहे पर, सुरेश अवस्थी मूलगंज चौराहे पर , सुरेंद्र मैथानी विजय नगर चौराहे पर , सलिल विश्नोई ने जरीब चौकी चौराहे पर तथा अन्य प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने स्लोगन प्रदर्शित किया।

जिसमें चला बुलडोजर रुके अवैध कारोबार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार, बंद किए वसूली कारोबार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार, बेहतर सुरक्षा कानून में सुधार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार, मुफ्त राशन गरीब के द्वार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार , गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार जैसे अन्य तमाम स्लोगन लिखे हुए प्लेकार्ड थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button