Trending

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर तिरंगा रोशनी से जगमगाया नया गंगा पुल, जलधारा पर दिखा अद्भुत नजारा

Network Today

लखनऊ हाईवे पर कानपुर से उन्नाव को जोड़ने वाला नवीन गंगापुल गुरुवार शाम से तिरंगा रोशनी से जगमग हो उठा। यहां से गुजरने वाले वाहन सवार और राहगीर को भी दीपोत्सव का अगाज नजर आया। अंधेरी रात में जगमग रोशनी गंगा के निर्मल जल पड़ी तो अद्भुत छटा बिखेरती रही।

कानपुर लखनऊ हाईवे पर नये गंगा पुल के सभी पोल गुरुवार की शाम तिरंगा लाइटों की झालरों से जगमग हो गए। जिससे लाइट जलने पर नवीन गंगापुल का नजारा अब और आकर्षक हो गया है। लोगों को आवागमन में भरपूर रोशनी मिल रही है। राहगीरों ने नवीन पुल के सभी पोलों पर तिरंगा लाइट जलते देख प्रसन्नता व्यक्त की है।

लोगों ने कहा कि नवीन गंगापुल पर तिरंगी रोशनी से नगर की शान भी बढ़ेगी। शाम व रात के समय बाहर से आने वाले लोगों को पुल पर आते ही रोशनी की जगमग से सुखद अनुभूति होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि नवीन गंगापुल पर तिरंगा लाइट की झालरों को लगवाया गया है। नगर पालिका गंगाघाट इसकी पूरी व्यवस्था देखेगी।

आज नमामिगंगे घाट पर होगा दीपोत्सव

नमामिगंगे घाट पर 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को शाम पांच बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी नगर पालिका गंगाघाट के अधिशासी अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे घाट पर शाम के समय दीप जलाकर घाट को रोशन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button