Trending

प्रदेश में हावी है बर्फीली हवाए, आठ जनवरी तक कोल्ड डे और कोहरे की चेतावनी

Network Today

उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। जहां घने कोहरे के साथ पड़ रही ठंड से लोग परेशान हो रहे है। कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं से तापमान में भी गिरावट आ गई है। जहां धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन से लोगों का हाल बेहाल है और अभी भी कोल्ड डे जैसी कंडीशन बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आठ जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

राज्य में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। बीते गुरुवार को भी गलन भरी हवाओं ने कुछेक स्थानों पर धूप खिलने के बावजूद ठंड से बेहाल किया। सुबह और शाम को पड़ रहे कोहरे की वजह से लोग काफी परेशान है। इसका असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है, वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। तापमान में भी भारी गिरावट पाई गई है। झांसी में रात सबसे ठंडी रही तो नजीबाबाद में दिन सबसे ठंडा रहा।

कोहरे की वजह से तापमान में आई भारी गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को झांसी 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। फतेहपुर-नजीबाबाद (4.0 डिग्री), कानपुर नगर (4.4), अयोध्या-मुजफ्फरनगर (4.5) वाराणसी (4.6) में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक का अंतर दर्ज हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button