
Network Today
कानपुर। देश की आजादी का 75 वी वर्षगांठ पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय सेना की गंगा टास्क फोर्स कानपुर स्थित अरमापुर एस्टेट तुलसीदास मंदिर के मैदान में हाथों में तिरंगा लेकर आजादी का अमृत महोत्सव 5000 पेड़ पौधे लगाकर भारत माता के जयकारों के बीच केंद्रीय विद्यालय नंबर 02 और पीजी कॉलेज अरमापुर के बच्चों के साथ हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
कार्यक्रम के दौरान पूरा मैदान भारत माता की जय घोष और वंदे मातरम से गूंज उठा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जनरल मैनेजर राजेश सागर डीएफओ कानपुर अरविंद यादव आर्मर्ड रेजीमेंट के कर्नल सिद्दीकी सामाजिक कार्यकर्ता रसीद नादरी गंगा विचार मंच के अनिलसिंह केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 प्रिंसिपल और पीजी कॉलेज प्रिंसिपल और छात्र छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों का जयघोष किया इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा टास्क फोर्स ने किया।
इस दौरान भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट महेंद्र यादव ने कहा कि यह महोत्सव राष्ट्र के जागरण का महोत्सव है यह महोत्सव दुख कष्ट और विनाश से निकलकर से अमृत की ओर जाने का महोत्सव है हर घर तिरंगा फहराने से राष्ट्रप्रेम जागृत होता है
देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है इस आजादी महोत्सव का आधार स्तंभ यह है कि भारत का हर नागरिक इस महोत्सव के दौरान 75 वीं वर्षगांठ पर 75 वर्षों की उपलब्धियां हम बताएंगे लेंगे 75 नए संकल्प भारत को विश्व गुरु बनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है जन जन की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत बनाना है