Trending

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

कानपुर। मंगलवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर  और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं शहर के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि जब से मोदी सरकार आई है तब से लगातार महँगाई बढ़ रही है बीते चार सालों में पैट्रोल और डीजल की सबसे ज्यादा कीमते बढ़ी हैं आज पेट्रोल और डीजल की कीमत उच्चतम शिखर पर है केंद्र सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है अब हम चुप नही बैठेंगे निरन्तर श्रंखलाबद्ध तरीके से कानपुर की सड़कों पर संघर्ष किया जाएगा। भाजपा ने 2014 में कहा था कि महंगाई डायन खाय जात है हम छुटकारा दिलाएंगे लेकिन इसका विपरीत हुआ राहत तो दूर की बात हुई आम आदमी की जेब पर सीधे डाका डालने का काम किया है इस सरकार ने हम इसी तरह सड़को पर सरकार की इन नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और आगे भी मोदी और योगी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
कांग्रेस पार्टी मोदी जी से सवाल करती है कि वह पेट्रोल डीजल को जी0एस0टी0 के दायरे में क्यो नही ला रहे है।मुख्य रूप से उपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, केके तिवारी, संदीप शुक्ला, संजय शाह, नरेश त्रिपाठी, व ममता तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।  शंकर दत्त मिश्र, अब्दुल मन्नान, बीरेन्द्र चतुर्वेदी, संजय शाह, रवि गुप्ता, सरिता सेंगर, किरन गुप्ता, मेवालाल कठेरिया, उमंग शुक्ला, सोनुशुक्ला ,सीकू निगम ,विमला चैहान, विजय चैरसिया, धीरु मिश्रा, लक्ष्मी शुक्ला, कमल शुक्ल बेबी, कासिफ बन्टू, स0 अमनदीप सिंह, लल्लन अवस्थी, शुभम कपूर, अपूर्व अवस्थी शादिक अमीम, इकबाल अहमद, कमल जायसवाल, अशोक धानविक, ग्रीनबाबू सोनकर, अनीश खां, संदीप शुक्ला, सुबोध बाजपेयी, सुरेन्द्र तिवारी, पवन गुप्ता, गुलाब सिंह कोरी, सतीश दीक्षित, आमोद त्रिपाठी, रामनारायन जायस, राजकुमार यादव, विजय त्रिवेदी बाबा, राज सोनकर, शादाब आलम, उपेन्द्र यादव, मोहित दीक्षित, संजय तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, निर्मल गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह टिल्लू, संतोष मिश्रा, सुरेश गुप्ता, गुड्डे मंसूरी, राकेश साहू, नरेश त्रिपाठी, विनोद अवस्थी, जफर अली लखनवी, दिलीप सिंह, विश्वनाथ जायसवाल, रमेश सिंहानी, काजी अजीजउल्ला व मो0 जमशेद आदि सम्मिलित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button