
Network Today
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रुट पर पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस के ब्रेकशूज में आग लग गई। धुआं उठने पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को अंबियापुर स्टेशन पर रोका गया। जानकारी के बाद यात्री कूद कर बाहर आ गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन करीब 20 मिनट से खड़ी है। पीछे से आ रही ट्रेनों को खड़ा कर दिया गया है। डाउन लाइन फिलहाल ठप है। ये ट्रेन पुरी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।