
कांग्रेस से अध्यक्ष पद के उम्मीदवारी की चर्चा के बीच शशि थरूर को बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं।थरूर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस मामले में केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में शशि थरूर के सभी सवालों का जवाब दिया। हमने उन्हें चुनावी नियम, एजेंटों की संख्या और उनकी भूमिकाओं के बारे में समझाया। चुनाव के लिए फॉर्म कैसे भरें, इस पर चर्चा की गई।
शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, अध्यक्ष पद के अन्य संभावित उम्मीदवार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं।
शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बुधवार को दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है। इसके बाद उनके राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।