पश्चिम अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ में सैन्य तख्तापलट का प्रयास, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताई चिंता

पश्चिम अफ्रीका में एक छोटे से तटीय राष्ट्र गिनी-बिसाऊ में मंगलवार को तख्तापलट का प्रयास हुआ। न्यूयार्क टाइम्स की सूचना के अनुसार सैन्य ट्रक सड़कों पर दौड़ पड़े और भारी गोलाबारी के चलते नागरिकों को मौके से भागना पड़ा। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस बिसाऊ में भारी लड़ाई की खबर से बहुत चिंतित थे। इसके चलते एंटोनियो गुटेरेस ने देश को तत्काल लड़ाई समाप्त करने और देश के लोकतांत्रिक संस्थानों का पूर्ण सम्मान करने के लिए कहा है।

कई सुरक्षा बलों की हुई मौत

हालांकि तख्तापलट की कोशिश के कुछ घंटों के बाद गिनी-बिसाऊ के राष्ट्रपति उमारो सिसोको एम्बालो ने नियंत्रण पर जोर दिया और कहा कि सशस्त्र बलों के तख्तापलट के प्रयास को विफल कर दिया है। समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एम्बालो ने कहा कि ड्रग्स की अवैध तस्करी से संभावित संबंधों से संघर्ष करते हुए उनके (गिनी-बिसाऊ) सुरक्षा बलों के कई सदस्य मारे गए है। उन्होंने तख्तापल्ट के प्रयास को लोकतंत्र के खिलाफ एक विफल हमला करार दिया है।

राष्ट्रपति उमारो सिसोको एम्बालो ने आगे कहा कि वह अभी नहीं बता सकते कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गोलाबारी करने वाले लोगों ने सिर्फ तख्तापलट करने का प्रयास नहीं किया बल्कि यह देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को मारने की कोशिश थी। आपको बता दें कि गिनी-बिसाऊ ने विशेष रूप से कुल चार सफल तख्तापलट देखे हैं। इससे पहले आखिरी तख्तापलट 2021 में हुआ था। अखबार ने राष्ट्रपति का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने आगे कहा कि जहां तक ​​तख्तापलट की कोशिशों का सवाल है तो गिनी-बिसाऊ में एक दर्जन से अधिक तख्तापलट के प्रयास किए गए होंगे। बता दें कि इस छोटे से पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र ने 48 साल पहले पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button