Trending

सपा विधायक इरफान सोलंकी का फर्जी आधार कार्ड, अशरफ अली के नाम पर

Network Today

कानपुर: यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामले में सपा विधायक के खिलाफ पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। पुलिस ने उस फर्जी आधार कार्ड को बरामद कर लिया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने अशरफ अली बनकर हवाई यात्रा की थी। इसके साथ ही दिल्ली और मुंबई में होटल बुक कराए थे। पुलिस ने सपा महिला नेता नूरी शौकत के मौसा को अरेस्ट किया है। उनकी निशानदेही पर घर से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है।

जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली बेबी नाज का प्लाट है। यह प्लाट बेबी नाज के पिता का था। पिता के निधन के बाद इस प्लाट पर बेबी नाज अपना कब्जा बता रही हैं। बेबी का परिवार प्लाट में ट्टर और छप्पर डालकर रहता है। बेबी मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। बेबी नाज ने आरोप लगाया था कि सपा विधायक और उनके भाई प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे। बीते 7 नवंबर (सोमवार) को परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसी बीच विधायक और उनके भाई ने झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 327, 427, 386, 504, 436, 506 और 120 के तहत मुकदमा किया था।

अशरफ अली बन कर रहे थे हवाई यात्रा

विवादित प्लाट में बनी झोपड़ी में आगजनी के मामले में सपा विधायक भाई रिजवान सोलंकी के साथ फरार हो गए थे। सपा विधायक को फरार कराने में सपा नेत्री नूरी शौकत ने मदद की थी। नूरी शौकत ने ही भाई अशरफ अली की मदद से इरफान सोलंकी का फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। अशरफ अली के आधार कार्ड पर इरफान की फोटो स्कैन की गई थी। जिसका इस्तेमाल सपा विधायक ने हवाई यात्रा के दौरान किया था। पुलिस ने इरफान सोलंकी, सपा नेत्री और उसके ड्राइवर समेत 6 लोगों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस फर्जी आधार कार्ड बरामद नहीं कर पा रही थी।

आधार कार्ड बना था पुलिस के लिए चुनौती

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के लिए फर्जी आधार कार्ड बरामद करना बड़ी चुनौती थी। पुलिस आधार कार्ड को बरामद नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने सपा महिला नेता नूरी शौकत के मौसा इशरत को अरेस्ट किया था। पूछताछ में पता चला कि इशरत ने घर में आधार कार्ड को छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आधार कार्ड बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी इरशरत को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड को न्यायलय के समक्ष पेश किया। जिसे केस में शामिल कर लिया गया है।

आधार कार्ड में नाम दूसरे का फोटो अपनी

आगजनी मामले की विवेचना के दौरान सामने आया था कि कूटरचित तरीके से आधार कार्ड बनाना। यह जानते हुए कि यह बहुत बड़ा अपराधिक कृत्य है। अपनी पहचान छिपाकर हवाई यात्रा करना और अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा घेरे को तोड़ना बड़ा अपराध है। फर्जी आधार कार्ड में दूसरे का नाम और अपनी फोटो का इस्तेमाल किया गया था। सपा विधायक ने इंडिगो के विमान से दिल्ली से मुंबई के लिए हवाई यात्रा की थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे इरफान

कानपुर पुलिस ने 65 बी के तहत हवाई अड्डे से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए हैं। जाजमऊ केस के आरोपी इरफान सोलंकी बीते 11 नवंबर को हवाई अड्डे के अंदर जाते हुए दिखाई दिए थे। इसी तरह का फुटेज मुंबई एयरपोर्ट के बाहर जाते भी दिखाई दिए थे। पुलिस ने उस विमान के सभी यात्रियों की सूची भी लेली है। यात्रियों की सूची में देखा गया था कि इरफान सोलंकी अपने नाम से यात्रा नहीं कर रहे थे। एयरपोर्ट के बाहर उनको रिसीव करने आए लोगों को भी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button