Trending

धर्म बदलने का बनाता था दबाव, विरोध करने पर सूफियान ने प्रेमिका निधि को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी के परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Network Today

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। जानकारी होते ही घायल किशोरी के परिजनों ने युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की छेड़खानी से तंग आकर लडके के घर पर शिकायत करने गई थी। विवाद बढ़ने पर लड़की और लड़का चार मंजिला छत पर पहुंच गए। जहां लड़के ने लड़की को छत से नीचे धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

निधि ब्यूटी पार्लर में सीख रही थी काम
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर सूफियाना और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एडीसीपी के मुताबिक, 19 साल की निधि हाई स्कूल तक पढ़ी थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक सूफियान ने कुछ दिन पहले निधि गुप्ता को मोबाइल दिया था। इसकी जानकारी पर परिजन निधि गुप्ता के परिजन सूफियान के घर पर शिकायत करने भी गए थे।

लड़की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 की रहने वाली थी। उसके परिवार में पिता रवि गुप्ता के अलावा मां लक्ष्मी गुप्ता ,बहन काजल गुप्ता और निधि गुप्ता हैं। लक्ष्मी के मुताबिक, आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था। उसके आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कह बेटी से जबरन शादी करने का दबाव उनके परिवार पर बना रहा था। सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था जबकि निधि इसका विरोध कर रही थी। बता दें कि आरोपी लड़का सूफियाना पड़ोस के ब्लॉक 40 में रहता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button