Trending

दिल्ली: लिव-इन में रह रही एक और महिला की हत्या

हत्याकर नौ घंटे साथ रहा राहुल, रात में देखने आता था शव को

 

विज्ञापन

Network Today

दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी युवक सहमति संबंध (लिव-इन) में साथ रहने वाली महिला की हत्याकर शव को घर में बंदकर फरार हो गया। फरार होने से पहले करीब नौ घंटे उसने शव के साथ बिताए। यही नहीं, दो दिनों तक महिला के शव को देखने वह रात में घर में आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। जाते वक्त वह बेटी को भी साथ ले गया। उसको संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चहाता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर को दोपहर 2.25 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसीपी, सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा, एसआई दीपक धांडा, एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू।

आरोपी संदेह करता था

राहुल व गुलशाना एक-दूसरे को काफी से जानते हैं। ये दोनों करीब 20 दिन से सहमति संबंधों में रहने लगे थे। राहुल गुलशाना पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसे इलाके में रहने वाले आदि से संबंध हैं। राहुल उससे शादी करना चहाता था। महिला का पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है।

रात को शव को देखने आता था

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राहुल गुलशाना पर संदेह करता था कि उसका किसी और से संबंध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुलशाना ने उससे पांच हजार हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात दस बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ रहा। रात 10 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फरार हो गया। इसके बाद आरोपी रात दो बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल ओखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button