Trending

दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा

Network Today

पंजाब। मानव तस्करी के एक 15 साल पुराने मामले में पंजाब के पटियाला कोर्ट ने फेमस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सजा को बरकरार रखा है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला?

यह मामला कबूतरबाजी का है। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए थे। मेहंदी पर अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजना का आरोप लगा था। उनपर आरोप है कि उन्होंने लोगों को विदेश भेजने के लिए उनसे बड़ी रकम ली थी।

पॉप सिंगर दिलेर मेहंदी

2003 में सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के बक्शीश सिंह की शिकायत पर मेहंदी और उनके भाई शमशेर ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर ठगी करने का मामला दर्ज किया था। शमशेर सिंह दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। 2018 में निचली अदालत ने उन्हें सजा सुनाई थी जिसे अब सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा है।

इससे पहले इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। दलेर मेहंदी ने सजा के खिलाफ पटियाला सेशल कोर्ट में अर्जी दी। अडिशनल जज एचएस ग्रेवाल ने सिंगर की याचिका को खारिज कर दिया और सजा बरकरार रखी। इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अब बताया जा रहा है कि पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button