Trending

धरती पर कब्जा करना चाहते हैं सांपों की प्रजाति वाले एलियन, अच्छे एलियन दे रहे लगातार चेतावनी: वैज्ञानिक

 

Network Today

वाशिंगटन: इंसान अलग-अलग ग्रहों पर एलियन और जीवन की तलाश कर रहा है। लेकिन एक प्रोफेसर ने हैरान करने वाला दावा किया है। वैज्ञानिक ने कहा है कि एक आक्रामक सरीसृप प्रजाति (Reptile) इंसानों को नियंत्रण करने में लगी है।

 

वह पूरी दुनिया में फांसीवादी कानून व्यवस्था को स्थापित करने की योजना बना रही है। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टर की योग्यता पाने वाले एक्सोपोलिटिक्स विशेषज्ञ डॉ माइकल सल्ला ने ये दावा किया है।

माइकल सल्ला इस बात पर अध्ययन कर रहे हैं कि कैसे एलियन मानव राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। एलियन से जुड़े मुद्दों पर वह कई किताब लिख चुके हैं और दुनिया के सामने अपने हैरान करने वाली थ्योरी रख चुके हैं। जेसन मीडिया यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में नई थ्योरी दी है। बातचीत में उन्होंने दावा किया कि दुनिया में बहुत सारी एलियन प्रजातियां हैं जो इंसानों के संपर्क में हैं। इन एलियन ने चेतावनी दी है कि सरीसृप एलियन पृथ्वी पर कब्जा करना चाहते हैं।

 

सरकारों से बातचीत कर रहे एलियन

डॉ. माइकल सल्ला ने दावा किया कि हमारे पास कई अलग-अलग एलियन प्रजातियों की तस्वीर है, जो हमारे पास आती रही हैं। इसका सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन ये समय-समय पर बदलती रही हैं। इनमें से कई प्रजातियां हैं, जिन्हें इंसानों के मामले में दिलचस्पी रही है और इन्होंने सीधे तौर पर इंसानों के मामलों में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने शोध में 17 अलग-अलग जातियों की पहचान की है, जो सीधे तौर पर इंसानों के साथ बातचीत कर रही हैं। इनमें से छह ऐसी हैं जो सरकारों के साथ समझौता कर रही हैं और 11 नागरिकों से बात करती हैं।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चिंतित हैं सरीसृप
उन्होंने कहा कि कई बार एलियन बातचीत करने के लिए मनुष्यों को अपने साथ UFO में लेकर जाते हैं। इनमें से कई सरीसृप एलियन हैं। हम इन्हें स्वदेशी प्रजाति मान सकते हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि संभव है बहुत सारे अच्छे एलियन धरती पर हजारों साल से रह रहे हैं, जिन्होंने जेनेटिक इंजीनियरिंग और मानवता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई होगी। उन्होंने ये भी कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को लेकर सरीसृप एलियन चिंतित हैं। वहीं कई सरीसृप की बदमाश प्रजातियां हैं जो धरती पर अपना फांसीवादी सिस्टम लागू करना चाहती हैं।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button