Trending

तार से मासूम का गला घोंटकर मां ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

Network Today

रावतपुर के मसवानपुर में दो साल के बेटे की हत्या कर मां सीमा ने जान दे दी। सीमा ने फंदे से लटककर जान दी। उसका शव बिजली के तार के सहारे से लटका हुआ मिला, इस बीच मासूम का शव बगल के कमरे में सोफे पर पड़ा था। पड़ताल में पता लगा कि मां ने जिस तार से बेटे का गला घोटा था उसी से खुद भी फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में लगी हुई है।

मायके वालों को फोन पर मिली जानकारी  
आपको बता दें कि कानपुर देहात के रनियां के करसा रामपुर निवासी विजय ने छोटी बेटी सीमा की शादी 19 नवंबर 2019 को मसवानपुर पुराना गत्ते वाली गली के निवासी विशाल से हुई थी। विशाल सेल्समैन हैं और उनका दो साल का बेटा मेनन था। विजय के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार की शाम को सीमा के देवर विवेक ने उसे फोन कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ससुराल पहुंचे मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सीढ़ी से मकान में दाखिल हुई पुलिस, अंदर मिले दो शव
सीमा के ससुर मुन्ना लाल ने जानकारी दी कि कानपुर देहात के सरवन खेड़ा के रहने वाले बेचेलाल की मां का देहांत हो गया था। सोमवार को विवेक वहां पर गया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह भी पत्नी पुष्पा के साथ वहां चला गया। इस बीच विजय काम से उरई गया हुआ था। बहू और बच्चा घर पर अकेला ही था। शाम को जब वह लोग घर पर वापस आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस सीढ़ी के जरिए मकान में दाखिल हुई। पुलिस ने वहां से मां-बेटे का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button