
जी पी अवस्थी Network Today 28नवंबर 2023
कानपुर,यूपी। मोतीझील स्थिति पार्क में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 555वां प्रकाशोत्सव सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मोतीझील पार्क में ढाई लाख से ज्यादा की लोगो ने लंगर छका वही सुखासान सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ, जे कर सूरज निकलया तारे छपे अंधेर पलोआ… शबद कीर्तन से संगत निहाल हो गई।

ये लोग रहे मौजूद संगत मे


गुरुद्वारे में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिवर लगाया गया। इसमें 15 यूनिट रक्तदान हुआ। अंत में लोगों ने लंगर भी छका। इस मौके पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह, एसएस गुप्ता के अलावा कमेटी के कुलवंत सिंह खालसा, तपतेज सिंह, तरसेम सिंह, प्रितपाल सिंह मीत, बक्शी सिंह रंधावा आदि मौजूत रहे ।श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव मनायाः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरजिंदर नगर में भी श्री गुरु नानक जी की 554वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कीर्तन दरबार लगा।
अमृतसरी ज्ञानी जसवंत सिंह ने गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन के बारे में बताया। गुरसेवक जत्थे के सेवादारों ने लंगर बांटने में, यंग मैन सिख एसोसिएशन ने जोड़ों (जूते चप्पल) तो दशमेश शस्त्र दल ने लंगर के प्रवेश द्वारों और बीर खालसा दल ने वाहनों की सेवा की।
श्री गुरु सिंह सभा के तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव के अंतिम दिन ब्रह्म मुहूर्त 2:15 बजे से ही मोतीझील में संगत का आना शुरू हो गया था। सबसे पहले सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी गुरुद्वारा चौक की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। फिर 3:30 बजे लुधियाना से आए भाई गुरशरण सिंह ने सिमरन साधना से संगत को जोड़ा। वहीं, इंदर कौर व सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह प्रेमी ने कीर्तन गाए। आपको बतादे की दोपहर से ही सिख संगत का आना शुरू हो गया था।
तीन दिवसीय गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर कुछ खास तस्वीरें देखिये….


फ़ोटो कैप्शन – मोतीझील मैदान में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर आयोजित लंगर में प्रसाद छकते श्रद्धालु। अहमदाबाद से आये अतीश कुमार गुलाटी, गौरव गुलाटी ,शंभू नाथ जेना,सुमन चोपड़ा,गुनीता जेना,और अहमदाबाद गुजरात से चांदनी रस्तोगी और कानपुर से अलका मल्होत्रा ने प्रसाद लिया।
फ़ोटो कैप्शन -मोतीझील पार्क में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर आयोजित लंगर में सेवा करते एडीजी आलोक कुमार सिंह ।


