
Network Today
महाराजगंज जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की फैमिली ने जेल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी, मां और वकील मीडिया के सामने आए तो उन्होंने जेल प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी, मां और वकील मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि रीढ़ की हड्डी में दर्द होने के बावजूद विधायक का इलाज नहीं कराया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी जेल में पर्याप्त कपड़े नहीं दिए जा रहे हैं।
इरफान के वकील ने दी सफाई
विधायक के वकील गौरव दीक्षित ने कहा, “इरफान के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे पूरी तरह फर्जी हैं। मुकदमा दर्ज कराने वाले सभी लोगों पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। अशरफ अली को मारपीट कर उसका आधार कार्ड लिया गया। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड जारी किया है।”
वकील ने आगे कहा, “मकान जलाने का आरोप लगाने वाली महिला ने विधायक से रंगदारी ली है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहकर 15 लाख वसूले हैं। जाजमऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए हैं।”
जमीन पर कब्जे के विवाद का था मामला
बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई ने एक महिला के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस मामले में इरफान ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इरफान सोलंकी, उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी तथा उनके कई समर्थकों के खिलाफ 8 नवंबर को जमीन पर कब्जे के विवाद में नजीर फातिमा के घर में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से पुलिस उन्हें तलाश रही थी। गौरतलब है कि इरफान सोलंकी चौथी बार के विधायक हैं और वह 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में विजयी हुए थे।