Network Today
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। विजिबिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 35 ट्रेनें करीब 10 घंटे देरी से आईं और गईं। प्रीमियम ट्रेनें भी करीब 6 घंटे देरी से पहुंची।
श्रमशक्ति एक्सप्रेस के पहुंचने का समय सुबह छह बजे है। मगर ये ट्रेन 6 घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे कानपुर पहुंची। स्वर्ण शताब्दी सवा दो घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन घंटे लेट रही। ये ट्रेन 01:05 बजे आई। तीन हजार से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए।
इन ट्रेनों के यात्री हुए परेशान
ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोरखपुर-अनवरगंज चौरीचोरा एक्सप्रेस दो घंटे लेट हुई। मुंबई-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे की देरी से दोपहर सवा एक बजे सेंट्रल आई। सूबेदारगंज-कानपुर मेमू दो घंटे, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी तीन घंटे लेट चली।

फफूंद-कानपुर मेमू छह घंटे लेट रही। खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, संबलपुर-जम्मूतवी दो घंटे लेट हुई। झारखंड संपर्कक्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा साढ़े तीन घंटे, गरबा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे रही। नई दिल्ली-रांची गरीबरथ चार घंटे देरी से चली। दिल्ली- सियालदह राजधानी साढ़े तीन घंटे की देरी से कानपुर पहुंची।