Trending

गंगा दशहरे पर परमट घाट में हुआ गंगा आरती का भव्य आयोजन।

एन सी सी के केडिट्स ने भी मौजूद रहे

 

Network Today

कानपुर। गंगा दशहरे पर परमट घाट में हुआ गंगा आरती का भव्य आयोजन।गंगा घाट पर जलाए गए 51 सौ दीप।श्री मां गंगा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ दीप उत्सव।

भारतीय संस्कृति की धरोहर को संजोए रखने के लिए श्री मां गंगा सेवा संस्थान द्वारा परमट घाट पर आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर दीप उत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस महाआरती कार्यक्रम में बनारस से आए आचार्य और संतों का सम्मान किया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से घाट को रंग और फूलों से सजाया गया। भजन संध्या के दौरान सुरों की गंगा बहाते हुए 51 सौ दीपो को जलाकर दीपदान कर दीपोत्सव का आनंद लिया गया।

वही 55 बटालियन 14 राजपूत NCC के कैडिट्स भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु इस महाआरती के साक्षी बने। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाज सुधारक मुरारी लाल अग्रवाल और संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र बाजपेई  गेस्ट 55 एन सी सी बटालियन 14 राजपूत के कर्नल समीर कौशिक , कर्नल सुल्तान सिंह सहित कई  राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहर के वरिष्ठ समाज सुधारक मुरारी लाल अग्रवाल ने परमट मंदिर में बाबा आनंदेश्वर की पूजा अर्चना की फिर मां गंगा की आरती की उसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया।

वही अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी गीता टंडन ने लोगो को प्रसाद वितरण किया। साथ ही गेस्ट कर्नल समीर कौशिक ने फेमिली के साथ माँ गंगा आरती की और गंगा जी मे दीप दान किया।

कार्यक्रम में 14 राजपूत के अशोक और NCC के कैडिट्स उपस्थित थे।  बीजेपी नेता निर्मिताअवस्थी, ऋचा  सक्सेना ,ने मां गंगा की आरती कर गंगा को पवित्र और अविरल बनाए रखने की शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button