Trending

गंगा किनारे पेड़ लगाने के अभियान सभी संगठन बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले : जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह

NETWORK TODAY.IN

कानपुर नगर 18 मई 2018 | गंगा हरीतिमा अभियान को सफल बनाने के लिए 24 मई 2018 को गंगा बैराज में गंगा दशहरा के अवसर पर  आयोजित किया जायेगा गंगा हरीतिमा अभियान का शुभारम्भ जिसमें  जन जागरूक कार्यक्रम एवं  वृहद वृक्षारोपण कराने का लिया जायेगा  संकल्प  |  प्रत्येक व्यक्ति की भागेदारी सुनिश्चित की जाये ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक सुविधाओं की कमी न हो | इस अभियान के तहत एक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाये , लगाये जाने वाले  पेड़ के साथ अपनी सेल्फी उत्तर प्रदेश सरकार   की वेबसाईड gangaseva.upsdc.gov.in पर अपलोड करें | बरसात से पहले प्रत्येक व्यक्ति एक गढ्ढा खोद  कर अपनी नाम  , मोबाईल नंबर  की प्लेट लगाये  जिसमें लिखा हो  “मै लगाऊंगा एक वृक्ष” | गंगा के किनारे के 40 गावों में एक किलोमीटर की दुरी पर वृहद वृक्षरोपण किया जायेगा | विभिन्न विभागों द्वारा लगाया जायेगा वृक्षारोपण जिसमें केडीए  , पंचायती राज विभाग , लोक निर्माण विभाग आदि | अभियान में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में वन विभाग देगा मुफ्त में पेड़ | लोगो को जागरूक करने ले लिये बच्चो की करायी जायेगी प्रतियोगिता | मोहल्लेवार भी महिलाओं की सहभागिता से अपनी – अपनी छतो में लगाये वृक्ष अच्छी बागवनी करने वाले मोहल्लों को दिया जायेगा पुरस्कार | इको क्लब खुलवाये जायेंगे ,औधोगिक क्षेत्रों में ग्रीननरी स्थापित करायी जायेगी | विभिन्न संस्थाओं तथा सभी संगठनों के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कराया जायेगा सभी को इस महा अभियान में सम्लित होना है |

जानकारी आज जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित गंगा हरीतिमा अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कराने के लिये उपस्थित अधिकारियो को दी |  उन्होंने कहा कि ये अभियान अभियान नहीं है बल्कि हमारी आने वाली पीडियों के लिए अमृत है क्योंकि अभी को ऑक्सीजन की आवश्यकता है अगर पेड़ कटते जायेंगे और पेड़ न रहेंगे तो बड़ी कठिनाई होगी इसके लिए सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना है और उसके जीवित भी रखना होगा | उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अब युवाओं के सहयोग के साथ  पेड़ लगाने में हमे इस अभियना के तहत जनपद में इतिहास बनाना है और उनके भविष्य को पर्यावरण दूषित होने से बचाना है | उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की जो भी सरकारी भूमि हो उनमे वृहद वृक्षारोपण कराया जाये |
जिलाधिकारी ने बताया की इस योजना में माननीय मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए  विभिन्न कल्याणकारी योजनाए चला रहे है जिसमें उनकी आय दुगनी हो सकें | उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना जिसमें सड़क किनारे , नहर किनारे ,सार्वजनिक परिसरों , खेल के मैदान ,आंगनवाणी केंद्र ,शासकीय विद्यालय ,समस्त शासकीय भूमि पर मनरेगा योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कराया जायेगा | उन्होंने बताया कि निजी खेतो में मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना जिसके तहत अनुसूचित जाति जनजाति , गरीबी रेखा के नीचे इंदिरा आवास , प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को फलदार वृक्ष अमरुद , अनार ,आँवला , जामुन ,लीची , आम आदि के वृक्ष मुक्त दिया जायेगा जिसकी सुरक्षा लाभार्थी परिवार को करनी होगी ,निजी खेती की मेड बाउन्ड्री पर मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना , जैविक खेती प्रबंधन उधानीकरण से कृषको की आय में वृद्धि आदि   कल्याणकारी योजनाओ से किसानो की आय बढ़ाने के कार्य किया जा रहा है |
उन्होंने वन विभागों के अधिकारियो को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा किसानो को औषधी प्रजातियों के वृक्ष लगाने के लिए सुविधाएं दी जाये और किसानो से निरंतर विभाग सम्पर्क में रहे |
 इस अवसर पर एस ० एस ० श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक वन , अनिल सिंह ,उमेश निगम आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे |
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button