

Network Today
जी पी अवस्थी
कानपुर, यूपी। केशवपुरम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।
अध्यक्ष अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी बहन प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर हजारों लोगों को इस सर्दी में चाय पिलाई इस मौके पर विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि हम लोग मिलकर देश को बदलेंगे देश को जोड़ेंगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की देश जोड़ो यात्रा ने पूरे देश में हाहाकार मचाया हुआ है अब राहुल गांधी की आंधी को कोई भी नही रोक सकता है।
क्षेत्रीय लोगो को चाय वितरण की गई और साथ ही स्वल्पाहार का भी व्यवस्था की गई प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह मर्तोलिया अध्यक्ष अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस नरेंद्र चंचल कुशवाहा और किसान जिला अध्यक्ष अनुराग पाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग ,
राजीव द्विवेदी एडवोकेट ,अंशु तिवारी प्रदेश महासचिव ,धीरज शुक्ला स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया शानू मंसूरी ,शिव कुमार सोनू ,रोशनी चौधरी ,दिनेश तिवारी, मोहनलाल कुरील ,शंभू शंकर शर्मा, अनूपकुशवाहा ,अभिषेक साहू आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे ।