Trending

दुनिया के रंगमंच से गुम हो गया ओपी शर्मा का जादू… 34000 से अधिक शो, कानपुर से निकल बनाई थी अपनी मायानगरी

जादूगर ओपी शर्मा का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। ओपी शर्मा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उन्हें शहंशाह ए जादू की उपाधि दी गई थी। गुर्दे की बीमारी से वे पीड़ित थे। कल्याणपुर के नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था।

कानपुर: कानपुर की मायानगरी से वैश्विक रंगमंच को अपने जादू से अचंभित करने वाला जादूगर ओपी शर्मा नहीं रहे। वे 71 साल के थे। उनका निधन कानपुर के निजी अस्पताल में हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। ओपी शर्मा ने अपनी अलग ही जादूई दुनिया बनाई थी। 34 हजार से अधिक शो उन्होंने अपने पूरे जीवन में किए। इन शो के जरिए वे हर वर्ग को अपना मुरीद बनाते थे। क्या बच्चे, क्या युवा, बुजुर्ग भी उनके फैन थे। उनका जादूई गेटअप भी लोगों को खासा आकर्षित करता था। उनके निधन पर कानपुर में शोक है। वहीं, उनकी जादूई दुनिया के मुरीद भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। कानपुर के लिए यह 15 दिनों में दूसरा झटका है। राजू श्रीवास्तव के निधन से कानपुर उबरा नहीं और अब ओपी शर्मा के निधन ने कानपुर को दुखी कर दिया है।

ओपी शर्मा कानपुर के मायानगरी एरिया के बादशाह बर्रा-2 इलाके में रहते थे। पिछले दिनों किडनी की बीमारी के कारण बीमार थे। शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। पिछले करीब एक सप्ताह से उनका इलाज कल्याणपुर के नर्सिंग होम में चल रहा था। ओपी शर्मा का जादू इस कदर था कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें गोविंदनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया था। ओपी शर्मा के परिवार में पत्नी मीनाक्षी हैं। उनके बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा दिल्ली दूरदर्शन में काम करते हैं। वहीं, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा ने खुद को ओपी शर्मा जूनियर के रूप में स्थापित किया है। तीसरा बेटा पंकज प्रकाश शर्मा प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा यूएसए में रहती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button