
Network Today
त्रिपुरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) का उद्घाटन किया। वह सुबह 11.15 बजे अगरतला पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्यपाल सत्य नारायण आर्य और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) द्वारा गार्ड आफ नर दिया गया।

राष्ट्रपति ने चाय बागान के कर्मचारियों से की बातचीत
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए नरसिंहगढ़ गई थीं, जिसमें मुख्यमंत्री और त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती भी शामिल थे। कार्यक्रम में कानून और संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ भी मौजूद थे। इसके बाद मुर्मू ने जिले के मोहनपुर अनुमंडल के दुर्गाबाड़ी चाय बागान का दौरा किया और चाय बागान के कर्मचारियों से बातचीत की।