Trending

अखिलेश परिवार ने हवन-यज्ञ में नेताजी की आत्मा की शांति के लिए दीं आहुतियां

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके पुत्र उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे विधि विधान के साथ अंतिम क्रिया को सम्पन्न किया। इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में शुक्रवार को शांति पाठ, यक्ष और ब्रह्मभोज के बाद अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी अस्थियों को हरिद्वार और प्रयागराज में प्रवाहित करने के बाद शुक्रवार को इटावा के सैफई में शांति पाठ, यज्ञ तथा ब्रह्मभोज का आयोजन किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान एक ट्वीट किया। जिसमें हवन करते उनका फोटो है और लिखा है-आज सैफई में शांति हवन और श्रद्धा सुमन।

इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ, यज्ञ और ब्रह्म भोज हुआ। सैफई में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को शांति यज्ञ हुआ। उनके पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिम्पल ने स्वजन के साथ शांति यज्ञ में भाग लिया।

उनके आवास पर जहां शांति यज्ञ का आयोजन हो रहा था वहां पर प्रशासन ने किसी को जाने की इजाजत नहीं दी। यज्ञ के बाद शाम को ब्रह्मभोज हुआ। इटावा के यादव कुनबे के वटवृक्ष के अंतिम सांस लेने के बाद समाजवाद का एक युग का अंत माना जा रहा है। दस अक्टूबर को अंतिम सांस लेने वाले मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़े। उनके अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोगों को देखकर लगा कि सारी दलीय सीमा दरकिनार है। सारे राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ फिल्मी हस्तियों, कवियों, साहित्यकारों तथा खिलाडिय़ों ने उनका अंतिम दर्शन किया। इस दौरान जो भी नेताजी के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंचा, वो भी उनकी जन्मभूमि को नमन करने आज तक आता ही रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button