
Network Today
घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान चलाया
घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा के लिए कई संस्थाएं लगी हुई है ।
वही कानपुर के सरोजनी नगर के एक अपार्टमेंट में इनर व्हील क्लब ईडन प्राइड और मुस्कुराए उत्तर प्रदेश फाउंडेशन ने अपने घर से प्रारम्भ करते हुए अन्य घरों में तिरंगे का वितरण किया।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा और मुस्कुराए उत्तर प्रदेश की सचिव शिखा अग्रवाल ने किया। साथ ही लोगो राष्ट्रध्वज की महत्ता बताई और उसका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। 15 अगस्त को हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।