Trending

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, रामलला के दर्शन किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या दौरा कर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

Network Today

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू तट बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उनका स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त आदि जनप्रतिनिधियों सहित जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि ने किया।

हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने सलाहकार अवनीश अवस्थी, पर्यटन सचिव मुकेश मेश्राम, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार आदि के साथ राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी परिसर का जायजा लिया तथा दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखकर मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया। 23 अक्तूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव का आरंभ इसी राम कथा पार्क से होगा।

इस बार अकेले राम पैड़ी परिसर में 15 लाख से अधिक दीप जलाए जाने हैं और उसी हिसाब से तैयारियां भी अत्यंत व्यापक है। मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क एवं राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद साकेत महाविद्यालय परिसर की ओर रुख किया। 23 अक्तूबर को इसी महाविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा तथा यहीं से दीपोत्सव का उद्घोष मध्यान्ह शोभा यात्राओं के प्रस्थान से होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button