Trending

कानपुर में सीएम योगी बोले- बंटेंगे तो कटेंगे… एक रहेंगे तो नेक रहेंगे,कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा

योगी बोले-इरफान दंगाई...फिर भी सपा सपोर्ट करती है:

By – G P Awasthi- Network Today

Updated: Sat, 09 Nov 2024 07:40 PM (IST)

यूपी,कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कानपुर में दर्शनपुरवा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने यहां सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी के समर्थन में जनता का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने अपने बहुचर्चित ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को भी दोहराया।

सीएम योगी ने भारत माता की जय व वंदे मातरम, वृंदावन बिहारी लाल की जय, कृष्ण कन्हैया की जय, जय श्री राम के साथ संबोधन शुरू किया।उन्होंने कहा-योगी ने कहा-हरियाणा चुनाव में तीसरी बार जीत मिली। जनता का जनादेश और इंडी गठबंधन के लिए भी चेतावनी थी। लोकसभा चुनाव में लोगों ने गुमराह किया। कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ा। कांग्रेस कुछ नहीं बोली। बंटोगे तो कटोगे…एक रहोगे तो सेफ रहोगे। सपा दंगाईंयों का सपोर्ट करने वाली पार्टी है।

2017 से पहले वाले उत्तर प्रदेश का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले सपा के लोग दुर्दांत माफिया व गुंडों को शागिर्द बनाए थे। दंगाई अपने साथ लेकर चलते रहे। स्वर्गीय राजू पाल की हत्या पर सपा चुप रही। उमेश पाल के हत्यारों को सुरक्षा देती रही। उमेश की सुरक्षा में लगे निषाद जवान की हत्या में कुछ नहीं किया। इन लोगों ने दंगाइयों को गले लगाया, दंगों में झोंका।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भी ये अनुच्छेद नहीं चाहते थे। कांग्रेस ने कश्मीर में लाखों लोगों को मारने को लेकर सुधि नहीं ली। मोदी ने वह धारा हटाई। एक ओर भाजपा सुरक्षा की गारंटी दे रही, विरासत का संरक्षण कर रहे। 500 साल बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजे हैं।

कानपुर में भी बोले ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा में कहा कि 500 साल अयोध्या, काशी-मथुरा इंतजार करना पड़ा। हम बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। ये चुनाव सुशासन का हिस्सा और पीढ़ी तक पहुंचने का अभियान है। उन्होंने कहा कि सुरेश अवस्थी को जुझारू बताते हुए समर्थन मांगा। कहा सुरेश के लिए एकजुट होने से बाकी कानपुर की तरह सीसामऊ भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने जनसभा से दोनों हाथ उठवाकर भारत माता की जय के नारे लगवाए और जय श्री राम के साथ संबोधन खत्म किया।

विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

विपक्ष पर हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा कि जनादेश इंडी गठबंधन, सपा-कांग्रेस के लिए चेतावनी थी। लोकसभा में इन्होंने झूठ फैलाया। अब जनता समझ चुकी है कि ये लोग जन भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले हैं। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर बहाल करने का प्रस्ताव ने इनकी पोल खोल दी है।

कानपुर अब स्मार्ट सिटी बन गया: योगी

मुख्यमंत्री बोले, कानपुर मेट्रो शानदार ढंग से चल रही है। डिफेंस कॉरिडोर कानपुर में है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के साथ गोला बारूद बन रहा है, जिससे कानपुर अब स्मार्ट सिटी बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सुरक्षा, समृद्धि, सुशासन व लोक कल्याण की गारंटी है। विकास के प्रतिमान भाजपा ने गढ़े हैं। अब सीसामऊ के पास अवसर है कि कानपुर के विकास में अगके बढ़ने के लिए सब सोचें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button