Trending

इजराइल-हमास जंग के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को किया हाइजैक

जहाज पर विभिन्न देशों के चालक दल सहित 50 लोग सवार है, हमास ने इजराइल से गाजा में युद्ध रोकने के लिए कहा

 

Network Today, 22नवम्बर 2023

हूती विद्रोहियों ने रविवार देर शाम लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक कर लिया है इस जहाज पर विभिन्न देशों के चालक दल सहित 50 लोग सवार है इस शिप में कोई इजराइल नागरिक नही है। ये शिप तुर्की से आ रहा था।

इजराइल-हमास जंग के बीच हूती विद्रोहियों ने रविवार देर शाम लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक कर लिया था। इसके एक दिन बाद यानी सोमवार देर शाम हूती ने शिप हाइजैक करने का 2 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हूती लड़ाके एक हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदते दिखाई दे रहे हैं।

भारत आ रहे जहाज पर हेलिकॉप्टर से उतरे हूती विद्रोही
गन पॉइंट पर स्टाफ को धमकाया; कार्गो शिप हाईजैक करने का 2 मिनट का वीडियो भी किया जारी

फ़ोटो 👇

कौन हैं हूती, जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को किया हाइजैक? जानिए आखिर इजरायल से क्या है इसकी दुश्मनी? जानिए सबकुछ

वीडियो हूती संगठन ने जारी की है, इसमें उनके लड़ाके जहाज को हाइजैक करते दिख रहे हैं।

इजराइल-हमास जंग के बीच हूती विद्रोहियों ने रविवार देर शाम लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक कर लिया था। इसके एक दिन बाद यानी सोमवार देर शाम हूती ने शिप हाइजैक करने का 2 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हूती लड़ाके एक हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में बंदूकें नजर आ रही हैं।

ये जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाइजैक किया था। हालांकि, बाद में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हूती विद्रोहियों के दावे का खंडन किया कि हाइजैक किया गया जहाज उनका है।

फ़ोटोकार्गो शिप पर उतरने के बाद अपनी पॉजिशन लेते हुए हूती विद्रोही।

जिस वक्त हूती लड़ाके जहाज पर उतरते हैं उस वक्त वहां कोई गार्ड या जहाज का कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था

हूती लड़ाके कार्गो शिप पर उतरने के बाद अपनी पॉजिशन लेते हैं और हवा में फायरिंग करते हैं। इस वक्त भी कोई जहाज से नहीं निकलता है।

इसके बाद हूती शिप के ऑपरेटिंग एरिया का दरवाजा खुलवाते हैं और वहां मौजूद क्रू को बंदूकों को डर दिखाकर एक तरफ जाने को कहते हैं।

जहाज छुड़ाने के लिए जापान कोशिश क्यों कर रहा?
इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार बहामास के झंडे तले जा रहा जहाज ब्रिटिश कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इजराइली कारोबारी अब्राहम उंगर इसके आंशिक हिस्सेदार हैं। फिलहाल यह एक जापानी कंपनी को लीज पर दिया गया था।

यही वजह है कि जापान ने जहाज और क्रू मेंबर्स को छुड़वाने के लिए सीधे हूती विद्रोहियों से संपर्क किया है। इजराइली विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर यूक्रेन, बुल्गारिया, फिलीपींस और मेक्सिको के 25 नागरिक सवार हैं।

नेतन्याहू बोले ईरान की शह पर हाइजैक हुआ जहाज
जहाज हाइजैक होने की जानकारी मिलते ही नेतन्याहू ने इसका आरोप ईरान पर लगाया था। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ईरान की ओर से अंतरराष्ट्रीय जहाज पर हमला बताया है। उन्होंने कहा यह ईरान की तरफ से की गई आतंकी हरकत है। ये दुनिया पर हमले की कोशिश है। इससे दुनिया की शिपिंग लाइन भी प्रभावित होगी।

वहीं, हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा है कि वो जहाज पर मौजूद सभी बंधकों को इस्लामिक उसूलों और तौर-तरीके के साथ संभाल रहे हैं। उन्होंने लाल सागर में इजराइली जहाजों को निशाना बनाने की फिर से धमकी दी है।

यमन में कैसे पनपे हूती विद्रोही?

साल 2014 में यमन में गृह युद्ध शुरू हुआ। इसकी जड़ शिया-सुन्नी विवाद है। कार्नेजी मिडल ईस्ट सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों समुदायों में हमेशा से विवाद था जो 2011 में अरब क्रांति की शुरूआत से गृह युद्ध में बदल गया। 2014 में शिया विद्रोहियों ने सुन्नी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इस सरकार का नेतृत्व राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी कर रहे थे। हादी ने अरब क्रांति के बाद लंबे समय से सत्ता पर काबिज पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह से फरवरी 2012 में सत्ता छीनी थी। हादी देश में बदलाव के बीच स्थिरता लाने के लिए जूझ रहे थे। उसी समय सेना दो फाड़ हो गई और अलगाववादी हूती दक्षिण में लामबंद हो गए।

अरब देशों में दबदबा बनाने की होड़ में ईरान और सउदी भी इस गृह युद्ध में कूद पड़े। एक तरफ हूती विद्रोहियों को शिया बहुल देश ईरान का समर्थन मिला। तो सरकार को सुन्नी बहुल देश सउदी अरब का।

देखते ही देखते हूती के नाम से मशहूर विद्रोहियों ने देश के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। 2015 में हालात ये हो गए थे कि विद्रोहियों ने पूरी सरकार को निर्वासन में जाने पर मजबूर कर दिया था।

फ़ोटो – मैप में देखें अरब देशों में किस समुदाय का दबदबा है

चीन की मध्यस्थता से सुलह कर रहे सऊदी और हूती
यमन में 9 सालों से चल रही जंग को जारी रखने में सऊदी अरब और ईरान दो महत्वपूर्ण ताकतें हैं। यमन की सरकार को जहां सऊदी का समर्थन है वहीं हूती विद्रोहियों को ईरान का। ऐसे में अगर ईरान और सऊदी के बीच बातचीत होती है और उनके रिश्ते सुधरते हैं तो यकीनन इसका असर यमन की जंग पर पड़ना तय माना जा रहा था।

11 मार्च को चीन की राजधानी बीजिंग में ईरान और सऊदी अरब के बीच अहम समझौता हुआ। जो चीन ने करवाया। 2016 के बाद दोनों ने एक-दूसरे के मुल्क में अपनी-अपनी एम्बेसी फिर खोलने के लिए राजी हो गए थे। इससे दोनों देशों के बीच सात साल से जारी टकराव कम हुआ। दरअसल, सात साल पहले सऊदी अरब ने ईरान के लिए जासूसी के आरोप में 32 शिया मुसलमानों के खिलाफ मुकदमा शुरू किया था। इसमें 30 सऊदी अरब के ही नागरिक थे। ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी। ये सभी जेल में हैं।

इसके बाद, सऊदी अरब ने ड्रग स्मगलिंग के आरोप में ईरान के तीन नागरिकों को सजा-ए-मौत दे दी। दोनों देश जंग की कगार पर पहुंच गए। इस दौरान अमेरिका सऊदी की मदद के लिए आया।

इंटरसेप्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो साल में यमन के गृह युद्द को बंद करवाने का वादा किया था। जिसे चीन ने पूरा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हथियार सप्लाई करने की पॉलिसी पर चलने के कारण अमेरिका की मिडल ईस्ट में ऐसी छवि नहीं रह गई थी कि उसे शांति स्थापित करवाने के लायक समझा जा सके। जिसका चीन ने फायदा उठाया है। सऊदी और ईरान के बीच समझौता करवा कर चीन ने यमन में जंग खत्म करने के लिए रास्ता खोल दिया।

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button