Trending

आज चांद पर होगा भारत, इतिहास रचने की घड़ी….शाम 6बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा

शाम 6:04 पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3

आज इतिहास रचने को तैयार है भारत, आज चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3

Network Today

जी पी अवस्थी

नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश होगा. इसरो के वैज्ञानिकों ने इसके लिए फुल प्रूफ प्लानिंग बनाई है.

हाइलाइट्स

अपना चंद्रयान आज चांद की सतह पर लैंड करने वाला है

इस बीच भारत के कई हिस्सों में आज हो रही बारिश

क्या चंद्रयान पर लैंडिंग के दौरान बारिश डालेगी खलल?

नई दिल्ली: जिस दिन का पिछले 40 दिन से सबको इंतजार था आज वो पूरा होने वाला है। करीब डेढ़ महीने से सैकड़ों वैज्ञानिक बेंगलुरु के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) में हजारों स्क्रीन पर लगातार नजरें गड़ाए हुए हैं। अपना चंद्रयान 3 बस कुछ घंटे में चांद को चूमने वाला है। इस बीच, धरती पर हो रही बारिश के कारण एक सवाल सबके मन में कौंध रहा है कि क्या पानी के कारण चंद्रयान के मिशन पर कोई असर पड़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमालय के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। यानी भारत की धरती पर आज बारिश का जोर है।

आज इतिहास रचने को तैयार है भारत, आज चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-3भारत आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर के इतिहास रचने को तैयार है. आज शाम 6:04 मिनट पर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो का चंदयान-3 क लैंडर मॉड्यूल आज चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड होगा. ये वो क्षण होगा जो भारत का नाम इतिहास में दर्ज करा देगा. दुनिया का कोई भी देश Vlog के दक्षिणी ध्रुव पर अपना परचम नहीं लहरा सका है. चंद्रमा की सतह पर चन्द्र यान -3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौधा देश होगा. इसरो के वैज्ञानिकों ने इसके लिए फुल प्रूफ प्लानिंग बनाई है. जिससे ये माना जा रहा है कि भारत इसमें 100 फीसदी कामयाब होगा. देखें वीडियो…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button