यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। रूस के मिसाइल हमलों ने यूक्रेन के शहरों, कस्बों और गांवों को बुरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है। आवासीय इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। राजधानी कीव से कुछ ही दूरी पर रूसी सैन्य बल जमा हैं। अफरा-तफरी के बीच लोग बड़ी संख्या में देश छोड़कर भाग रहे हैं। चारों ओर डर और दहशत का माहौल छाया हुआ है। युद्धग्रस्त देश को अब तक 15 लाख से ज्यादा छोड़ चुके हैं।
यूक्रेन में लोग दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। इस दौरान रूस के हमले लगातार जारी है। रूस ने इस दौरान कुछ शहरों में सीजफायर का ऐलान किया, ताकि अन्य देशों के लोग युद्धग्रस्त देश से बाहर निकल सकें।