
Network Today
ज्ञान प्रकाश, संवाददाता
कानपुर। दिन रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे परमठ धाम मे 55 यू. पी. बटालियन एन. सी.सी कानपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कुमार कौसिक के दिशा निर्देश पर किया गया।जिसमे गंगा की सफाई ,पौधरोपण कर सभी को संदेश दिया।
वही गीता नगर मेट्रो स्टेशन से 55 यू. पी. बटालियन एन. सी.सी कैडिट्स ने वॉकथन रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी ने और साथ मे कानपुर मेट्रो परियोजना के निदेशक अरविंद सिंह और कई लोग मौजूद थे।
‘पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं, आओ पेड़ पौधे लगाएं, पर्यावरण को जो ना बचापाएँगे, तो हम धरा पर ना रह पाएंगे, व्यक्ति का ना करें हरण आओ बचाएं पर्यावरण सबको देनी है यह शिक्षा पर्यावरण की करो सुरक्षा आदि नारों और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कर्नल सुल्तान सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डु नगर से एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टीनेंट अमरनाथ , कानपुर प्लोगर्स से संजीवनी ने किया जिसमे एन.सी.सी कैडेटो द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया जिसमे सीनियर अंडर ऑफिसर अतुल कुमार ,अंडर ऑफिसर कृष्ण कुमार,मोहिनी,प्रज्ञा,रिया,विक्की एवं अन्य 90 कैडेटो ने हिस्सा लिया ।
दिनांक 05 जून 2022 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे गीता नगर मेट्रो स्टेशन मे 55 यू. पी. बटालियन एन. सी.सी कानपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल समीर कुमार कौसिक के दिशा निर्देश पर किया गया है
उक्त कार्यक्रम का संचालन अमर उजाला और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डु नगर से एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टीनेंट अमरनाथ ,सरदार पटेल से ऋषि तिवारी,डी एमयू से अनिल कुमार ने किया जिसमे एन.सी.सी कैडेटो द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
जिसमे सीनियर अंडर ऑफिसर अतुल कुमार ,अंडर ऑफिसर कृष्ण कुमार,मोहिनी,प्रज्ञा,रिया,विक्की एवं अन्य 160 कैडेटो ने हिस्सा लिया ।