
Network Today
कानपुर, यूपी, आज कानपुर उत्तर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बजट संगोष्ठी का आयोजन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में सुनीता शुक्ला एंपायर न्यू शिवली रोड कल्याणपुर में किया गया “अमृत काल बजट ” संगोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित एवं क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी ने सभी प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं का अभिवादन किया तथा मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर सीमा द्विवेदी जच्चा बच्चा विभाग, रेखा परिहार टीचर राजेश प्रभा सुनीता मिश्रा किरण दीक्षित सीमा सिंह किरण, रिचा शुक्ला, गीता बर्मा, कविता गुलाटी, अनीता द्ववेदी सभी का स्वागत किया तथा प्रबुद्ध वर्ग कि बहनों ने अपने विचार साझा किये ।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित ने 2023और 2024 के बजट को मोदी सरकार का अच्छा बजट बताया उन्होंने कहा कि एक ब्यूटीशियन एक फेशियल कर के 2000 से 6000 हजार कमाती है सोचिए महिलाएं कितना काम करती है महिलाएं हर मामले में मेहनत करती है उत्तर प्रदेश में समिट 2023 चल रहा है जिसमे देश और विदेश के लोग काफी इन्वेस्टमेंट कर रहे है। तो हमारा प्रदेश तरक्की करेंगा।
वर्तमान बजट 2023 आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली हमारी महिला शक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए बनाया गया है, भारतीय जनता पार्टी 2014 से ही अपनी आधी आबादी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबंध है और मातृशक्ति का जीवन स्तर सुधारने में सदैव प्रयासरत है वही पेशे से सीए और वकील रिचा शुक्ला ने कहा कि वित्तमंत्री सीतारमन ने 2023 -2024 का बजट बहुत ही इस साल का सबसे अच्छा बजट है मोदी पहले साल का 5 लाख था अब ये बजट साल का 7 लाख का कर दिया है जिसमें कोई टेक्स नही देना पड़ेगा और योगी और मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा दे रही है केंद्र सरकार का धन्यवाद किया।
वही क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित ने फ़िल्म एक्टर तृप्ति शुक्ला को माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना, की घोषणा की जिसमें महिलाओं को जमा राशि पर 7 .5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा बजट में वरिष्ठ नागरिकों की निवेश राशि को ₹ 30 लाख की जाने की घोषणा भी की जो कि अभी तक 15 लाख थी दीनदयाल अनंत योजना ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को भी आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए गए मंच का संचालन सीमा सिंह ने किया लेखा जयंत ,लक्ष्मी श्रीवास्तव ,स्नेहलता दीक्षित,सीमा तिवारी, अनीता चतुर्वेदी , सीमा एमबीए,सुधा सिंह, नम्रता अवस्थी, पूनम सिंह ,सुनीता शुक्ला, शिल्पी सोनकर,सोनी जायसवाल, वंदना परिहार, प्रियंका सिंह ,प्रतिभा चौहान, संध्या गौतम, मनुस्मृति,वंदना त्यागी, सुमन सक्सेना शोभा शुक्ला ,लवली सक्सेना, बेबी शुक्ला आदि बहनें सभी जिले की बहने एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहीं।