
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक तौर पर जवान के पैर में गोली लगी है।
Network Today
जम्मूकश्मीर। अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलिस दल को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारी ने पुलिसकर्मी की पहचान फिरदौस अहमद के रूप में की है। बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
परगवाल में मिला मोर्टार शेल
सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में रविवार को मोर्टार शेल मिला। बताया जा रहा है कि यह शेल पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में गिरा होगा, जो फटा नहीं। जानकारी के अनुसार गांव छन्नी ताना में मोर्टार शेल तब मिला, जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसकी सूचना उसने तुरंत सीमा सुरक्षा बल को दी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे कब्जे में ले लिया।